उत्तराखंड

उत्तराखंडः तिरंगे से साइकिल साफ करने वाला शख्स वीडियो वायरल होते ही गिरफ्तार, जानिए मामला…

हल्द्वानीः उत्तराखंड में इन दिनों सोशल मीडिया पर तिरंगे का अपमान करता वीडियो वायरल हो रहा था। क व्यक्ति अपनी साइकिल की दुकान खोलने के बाद साइकिल को साफ करने के लिए तिरंगे का इस्तेमाल कर रहा था। घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव निवारण अधिनियम की धारा 2 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दाबिज देकर गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के हर्ष व्यास का ग्लासगो मिशन, कराटे की मैट पर भारत के लिए पदक का लक्ष्य

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विष्णुपुरी गली नंबर 10 रामपुर रोड निवासी कनिष्क ढींगरा पुत्र मुकेश ढींगरा साथियों के साथ कोतवाली पहुंचे और कोतवाल हरेंद्र चौधरी को तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और पड़ताल शुरू हुई। जांच में सामने आया कि तिरंगे का अपमान करने वाला लाइन नंबर 16 बनभूलपुरा निवासी है। जिसकी साइकिल वर्क्स के नाम से दुकान है। बीते रोज गुरुवार को दुकान खोलने के बाद आरोपी ने साइकिल को साफ करने के लिए तिरंगे का इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल में गूंजी पुकार—कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी

बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम का किसी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर आक्रोश देखने को मिला। तो वहीं कनिष्क ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया। इधर, तलाश में जुटी पुलिस ने आरोपी को मुख्य बाजार से धर दबोचा।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में फार्मेसी के बदलते आयामों पर मंथन, एआई से मरीज-केंद्रित देखभाल तक नई भूमिका की तलाश
2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top