राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प; सूचना मुख्यालय में DG बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण
देहरादून। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शासकीय आवास परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर वीर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्र के गौरव, शौर्य, संघर्ष और असंख्य बलिदानों को स्मरण करने का विशेष अवसर है।

Oplus_131072
ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस जवानों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर शहीदों के योगदान को नमन किया।
सूचना मुख्यालय में DG बंशीधर तिवारी ने फहराया तिरंगा
वहीं, देहरादून स्थित सूचना निदेशालय के प्रांगण में भी 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया।

Oplus_131072
कार्यक्रम में अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, उप निदेशक रवि बिजारणिया, मनोज श्रीवास्तव, अर्चना, सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर सहित सूचना विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल नजर आया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सर्वोपरि रखते हुए देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।




