उत्तराखंड

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने 350 मेधावियों को किया सम्मानित, टॉपर्स का बढ़ाया उत्साह

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय द्वारा सामाजिक दायित्व के तहत आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में दसवीं और बारहवीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय एवं श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज छात्रसंघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 30 से अधिक विद्यालयों के करीब 350 टॉपर्स को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

शनिवार को विश्वविद्यालय के पटेल नगर कैंपस स्थित सभागार में आयोजित समारोह का शुभारंभ उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन तथा कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में भाजपा का उबाल: राहुल गांधी के विरोध में ओबीसी मोर्चा ने फूंका पुतला

मुख्य अतिथि कुलदीप बुटोला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 12वीं के बाद करियर और पाठ्यक्रम का चयन जीवन का महत्वपूर्ण निर्णय होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता और भविष्य की संभावनाओं के अनुरूप सही दिशा चुनने की सलाह दी।

कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन ने कहा कि वर्तमान समय कौशल आधारित शिक्षा का है और विश्वविद्यालय ऐसे पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दे रहा है जो बाजार की जरूरतों और वैश्विक अवसरों के अनुरूप हों। उन्होंने विद्यार्थियों से डिग्री के साथ नवाचार, व्यावहारिक ज्ञान और प्रतिभा विकास पर भी ध्यान देने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  नरेन्द्र नगर वन प्रभाग में मुख्य वन संरक्षक का औचक निरीक्षण, वनाग्नि नियंत्रण तैयारियों की परखी हकीकत

कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का सम्मान नहीं, बल्कि समाज में शिक्षा और उत्कृष्टता के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने का प्रयास भी है। उन्होंने मेहनत, अनुशासन और निरंतर सीखने की भावना को सफलता का मूल मंत्र बताया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री यशवंत पंवार, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप पंत, अंतरराष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी महक चौहान तथा एसजीआरआर पीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष बलबीर कुंवर ने भी विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल ने थामा बेटियों का हाथ, “नंदा-सुनंदा” से 39 छात्राओं की शिक्षा को मिली नई उड़ान

कार्यक्रम में सोशल विवेकानंद स्कूल, स्वामी विवेकानंद स्कूल, जीआरडी निरंजनपुर, सीएनआई, एसजीएनपी, एसबीएन एकेडमी, एसआरडी बहुगुणा स्कूल, विलफील्ड स्कूल, दि हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, फिलफोर्ट स्कूल सहित 30 से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में छात्रसंघ अध्यक्ष बलबीर कुंवर एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

The Latest

To Top