उत्तराखंड

गुरुकुल कांगड़ी में वैदिक ज्ञान और विज्ञान का संगम, छात्रों ने बनाया अत्याधुनिक ड्रोन

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय द्वारा “डिजिटल विज्ञान कौशल अभियान” के अंतर्गत बी.एम. डी.ए.वी. स्कूल में ड्रोन तकनीक पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। विज्ञान एवं वैदिक ज्ञान के समन्वय पर आधारित इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तकनीकी कौशल और नवाचार की भावना विकसित करना है।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने कहा कि वेदों में विज्ञान का गहन ज्ञान समाहित है और आधुनिक विज्ञान को समझने के लिए वैदिक अध्ययन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा शुरू किया गया “डिजिटल विज्ञान कौशल अभियान” ग्रामीण एवं शहरी विद्यालयों तक विज्ञान के प्रचार-प्रसार का माध्यम बनेगा।

यह भी पढ़ें 👉  जब चिकित्सा ने संवेदना का हाथ थामा, हिम्स ने बचा ली एक बेटी की उम्मीद

अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकायाध्यक्ष प्रो. मयंक अग्रवाल ने जानकारी दी कि इलेक्ट्रॉनिक्स विज्ञान विभाग के युवा वैज्ञानिक प्रो. विपुल शर्मा के निर्देशन में छात्रों और वैज्ञानिकों ने एक अत्याधुनिक ऑटोनोमस नॉन-जीपीएस ड्रोन विकसित किया है। यह ड्रोन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है, जो तकनीकी क्षेत्र में विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सनातन चेतना को नई धार, डॉ. राजे नेगी बने राष्ट्रीय संगठन मंत्री

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, अनुसंधान क्षमता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। बदलते तकनीकी परिवेश में युवा प्रतिभाओं को नवाचार की दिशा में प्रेरित करना समय की आवश्यकता है।

कार्यशाला के दौरान डॉ. संजय सिंह ने कहा कि कौशल आधारित वैज्ञानिक प्रशिक्षण विद्यार्थियों की तकनीकी प्रतिभा को नई पहचान देता है। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्य लीना भाटिया ने कहा कि तकनीकी नवाचार और अनुसंधान ही विकसित राष्ट्र की आधारशिला हैं तथा विद्यार्थियों को निरंतर शोध एवं तकनीकी विकास की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  जब चिकित्सा ने संवेदना का हाथ थामा, हिम्स ने बचा ली एक बेटी की उम्मीद

कार्यशाला में प्रदर्शित अभिनव ड्रोन का निर्माण इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्प्यूटर विभाग के छात्र ऋषभ चौरसिया, हर्ष चौरसिया और ध्रुव कुमार झा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में डॉ. ऋचा अग्रवाल, शिवानी, शिवानी बत्रा, नेहा कपूर, आर्य, खुशबू नहरूला सहित विद्यालय के अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

The Latest

To Top