उत्तराखंड

छात्रों और मरीजों की सुरक्षा हिमालयन विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता

डोईवाला/देहरादून। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय/अस्पताल ने स्पष्ट किया है कि छात्रों, मरीजों और परिसर में आए लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार या उत्पात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सुरक्षा के सभी उपाय सतत बनाए रखे जाएंगे।

पुलिस ने बताया कि 27 मार्च 2026 को उपमुख्य सुरक्षा अधिकारी चंद्र भूषण ने सूचना दी कि परिसर में तीन युवक – जय भण्डारी, उजैब जैदी और अभिजीत सिंह – क्लासरूम में घुसकर छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे और गाली-गलौज कर रहे थे। उनके आपसी झगड़े और उत्पात से मरीज, तीमारदार और अध्ययनरत छात्र परेशान हो रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  धामी की पहल रंग लाई: ऋषिकेश बाईपास 4-लेन परियोजना को ₹1105 करोड़ की बड़ी मंजूरी

विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत डोईवाला पुलिस को घटना की सूचना दी और घटना की गंभीरता के अनुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की। पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों से प्रवेश का कारण पूछा। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उन्हें परिसर में शांति बनाए रखने और शोर-शराबा न करने के लिए समझाया गया, लेकिन युवकों का आक्रोश बढ़ता गया।

यह भी पढ़ें 👉  DM सविन बसंल की सख्त हिदायत: एलपीजी कालाबाजारी पर नकेल, होम डिलीवरी 100% सुनिश्चित

शांति बनाए रखने और किसी संभावित अपराध की रोकथाम के लिए तीनों युवकों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया और उप-जिला मजिस्ट्रेट डोईवाला के समक्ष पेश किया गया।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दिखाया गया कि गिरफ्तार युवकों के साथ गार्ड द्वारा मारपीट की जा रही थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने फौरन पुलिस को सूचित किया और संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की।

यह भी पढ़ें 👉  DM सविन बसंल की सख्त हिदायत: एलपीजी कालाबाजारी पर नकेल, होम डिलीवरी 100% सुनिश्चित

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि किसी भी प्रकार के अनुचित या हिंसक व्यवहार को पूरी तरह नकारा जाएगा। छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया गया है। संस्थान ने मीडिया से अपील की है कि संस्थान के पक्ष में तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग करें और छात्रों, मरीजों व कर्मचारियों की सुरक्षा बनाए रखने वाले प्रयासों को समझें।

The Latest

To Top