उत्तराखंड

जनसेवा और आस्था के संग जन्मदिन: भद्रकाली मंदिर में मंत्री गणेश जोशी का शक्ति-संकल्प

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर सर्वप्रथम अपनी माता श्रीमती मोहिनी जोशी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने गुच्छुपानी स्थित माता भद्रकाली मंदिर में सपरिवार विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन-यज्ञ कर मां काली का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

 

जन्मदिवस के उपलक्ष्य में माता भद्रकाली मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी और पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  सार्थक संवाद के जरिए पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने गांव-गांव सुनी जनता की पीड़ा

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला जोशी के साथ मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
भंडारे में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, विधायक सविता कपूर, विधायक खजान दास, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली, राज्यमंत्री दर्जाधारी ज्योतिप्रसाद गेरोला, कैलाश पंत, रमेश गडिया, डॉ. गीता खन्ना, भुवन विक्रम डबराल, विनय रोहिला सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किन्नर समाज के प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में देहरादून जनपद से आए हजारों भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  सार्थक संवाद के जरिए पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने गांव-गांव सुनी जनता की पीड़ा
SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top