उत्तराखंड

ऋषिकेश में एम.डी.डी.ए. की बड़ी कार्रवाई, अवैध बहुमंज़िला इमारतों पर चला बुलडोज़र ऑफ लॉ

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एम.डी.डी.ए.) ने ऋषिकेश क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक अवैध बहुमंज़िला व्यवसायिक एवं आवासीय निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की है। यह कदम शहर के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में डाइकिन का ASP अवॉर्ड सेरेमनी, उत्कृष्ट सेवा सहयोगियों को मिला सम्मान

प्राधिकरण की संयुक्त प्रवर्तन टीम ने पुलिस बल की उपस्थिति में तुलसी देवी, हरजीत सिंह, जयराम सेमवाल, लालमणी भट्ट, रवी गुप्ता, विक्रम सिंह बिष्ट, प्रमोद सेमवाल, जय चौहान, सगुन शर्मा तथा प्रमोद चौहान द्वारा किए गए नियमविरुद्ध निर्माणों को सील किया।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल के जनता दर्शन में 170 फरियादियों की सुनी पुकार, कई मामलों में मौके पर ही राहत

एम.डी.डी.ए. के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि ऋषिकेश सहित पूरे प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण अब सहन नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण शहर के सुनियोजित एवं सुरक्षित विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  थर्ड पार्टी व्यवस्था के विरोध में सफाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना

The Latest

To Top