उत्तराखंड

घोषणा:मुख्यमंत्री धामी राज्य स्थापना दिवस पर UCC बिल की कर सकते हैं घोषणा

देहरादून। उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनने जा रहा है जिसमें यूसीसी बिल लागू होने जा रहा है, आज कमेटी ने अपनी फाइनल रिपोर्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दी है।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री धामी राज्य स्थापना दिवस पर इसकी घोषणा कर सकते हैं,इससे पहले विधिक राय के लिए बिल को भेजा जाएगा जो मात्र औपचारिकता भर है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

गौरतलब है कि यूसीसी लागू करने को लेकर बनी कमेटी की अंतिम बैठक गत सात अक्‍टूबर को हुई थी। बैठक में यूसीसी रिपोर्ट के फाइनल ड्राफ्ट पर गंभीरता से चर्चा की गई। यूसीसी में हिमालयी राज्य में विवाह,तलाक, लिव-इन, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र या वसीयत के पंजीकरण से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बारीकियों पर चर्चा की गई ।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने चुनाव से पहले वादा किया था की सरकार बनाने के बाद हम यूसीसी लाएंगे. 7 फरवरी 2024 को यह बिल पास हो गया ,12 मार्च 2024 माननीय राष्ट्रपति महोदय की स्वीकृति के बाद यह पारित हो गया । अब जल्द ही इसे लागू किया जा रहा है

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

The Latest

To Top