उत्तराखंड

सीएम धामी ने सभी राजनैतिक कार्यक्रम किए स्थगित, बुलाई बैठक

देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सभी राजनैतिक कार्यक्रम स्थगित कर चारधाम यात्रा को लेकर अहम बैठक बुलाई। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली के जिला अधिकारी भी इस बैठक में जुड़े। बैठक में सीएम ने  चारधाम यात्रा को लेकर कड़े निर्देश दिए है। उन्होने चारों धामों में वीआईपी दर्शन की रोक को एक सप्ताह और बढ़ाया है। अब 31 मई तक वीआईपी दर्शन पर रोक लगाई गई है। साथ ही सीएम ने अधिकारियों को फील्ड में जाने के  निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी में तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान, पांच दिवसीय CAD मॉडलिंग बूटकैंप संपन्न

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार दोपहर सचिवालय पहुंचे और चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी लेने के साथ ही दिशा-निर्देश दे रहे हैं। इससे पहले सुबह मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारधाम यात्रा को लेकर जरूरी जानकारी दी। मंदिर से 200 मीटर तक मोबाइल प्रतिबंधित रहेंगे। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में दिशा -निर्देश जारी करते हुए कहा कि नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में आरोग्य गरबा-डांडिया उत्सव का धमाल, भारतीय संस्कृति के रंगों में रंगा अनिल फार्म

सीएस ने मकहा कि बहुत ज्यादा संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए आ रहे हैं। इस दौरान कई लोग ऐसे भी पहुंच रहे जो आस्था नहीं बल्कि केवल घूमने के लिए आ रहे हैं और उनकी कुछ हरकतों की वजह से लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही है। कहा कि इस बात का विशेष ध्यान देने की जरूरत है कि यहां आस्था को कोई ठेस न पहुंचाया। धार्मिक भावनाएं आहत नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Action:धामी सरकार में MDDA का बुलडोजर एक्शन,VC तिवारी की सख्ती से 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

The Latest

To Top