उत्तराखंड

मुंबई की सड़को पर सीएम धामी ने मुंबई वासियों के साथ किया योग, सूर्य नमस्कार कर दिया ये संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन दिवसीय मुंबई दौरे पर है। आज उन्होंने आज मॉर्निंग वॉक के दौरान उत्साह एवं उमंग से भरे हुए मुंबई वासियों के साथ योग एवं सूर्य नमस्कार  किया। मुख्यमंत्री  धामी ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ भारत-सशक्त भारत’ के विज़न को साकार करने के लिए सभी को नियमित दिनचर्या में योग एवं सुबह भ्रमण को शामिल करने का संदेश दिया ।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी का 123वाँ वार्षिकोत्सव ‘प्रोत्साहन’ वैदिक यज्ञ के साथ भव्य शुभारम्भ

इस दौरान मुंबई वासियों ने देवभूमि उत्तराखंड भ्रमण के अपने अनुभव को साझा करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं एवं प्रदेशवासियों के सरल व्यवहार एवं सत्कार की प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें 👉  निरंकारी मिशन के सान्निध्य में युवा चेतना का जागरण, सत्संग में उमड़ा आध्यात्मिक उत्साह

The Latest

To Top