उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल में भूकम्प से हताहत हुए लोगों के प्रति जताई संवेदना

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल में आए भूकम्प से हताहत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में उत्तराखंड नेपाल के साथ खड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विपदा की इस घड़ी में उत्तराखंड सरकार और उत्तराखंड की जनता नेपाल के साथ खड़ी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि नेपाल की सरकार और वहां के लोग जल्द ही इस आपदा से उबर जाएं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  अजित डोभाल पर टिप्पणी से भड़की भाजपा ऋषिकेश, राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग

The Latest

To Top