उत्तराखंड

Breaking uttrakhand: जंगल मे पेड़ पर लटका मिला युवती का शव,क्षेत्र में सनसनी,तीन दिन से थी लापता,जांच शुरू

उत्तरकाशी। जनपद के पुरोला विकासखंड के हुडोली एक गांव की 3 दिन से लापता युवती का गांव से 2 किमी दूर जंगल मे एक पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लाश लटकी मिली। परिजनों ने पड़ोसी पाणी गांव के एक युवक पर युवती की हत्या करने व पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया। राजस्व पुलिस को तहरीर देकर युवक को गिरप्तार करने की मांग की। राजस्व पुलिस ने हत्या व अपहरण का मामला दर्ज कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

परिजनों द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि पाणी गांव निवासी नवनीत पुत्र सुरेश लाल युवती को बहला-फुसलाकर कर 20 नवंबर को अपने साथ ले गया। युवती के परिजनों ने आरोप लगाया कि तीन दिन से खोजने के बाद मंगलवार दोपहर गांव के एक युवक ने बैणाई गांव के पास जंगल में पेड़ से लापता युवती की लाश होने की सूचना दी। परिजनों की तहरीर पर हुडोली राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया, जिसकी शिनाख्त लापता युवती के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज

राजस्व पुलिस ने बताया कि परिजनों ने तहरीर पर पाणी गांव के युवक नवनीत पुत्र सुरेश पर बहला-फुसला कर हत्या कर पेड़ में लटकाने का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा फरार आरोपित युवक की गिरफ्तारी की कार्यवाही जारी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top