उत्तराखंड

गुरुकुल कांगड़ी में संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन, छात्रों ने नई तकनीकों के बारे में जाना

गुरुकुल कांगड़ी (समविश्वविद्यालय) के इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय के कंम्प्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग ने एक पांच दिन के संकाय विकास कार्यक्रम (एफ0डी0पी0) का सफल आयोजन किया है, जिसमें रेड हैट ओपनशिफ्ट का उपयोग करके क्लाउड एप्लिकेशन डेवलपमेंट का अध्ययन किया गया। यह कार्यक्रम 25 सितंबर, 2023 से 29 सितंबर, 2023 तक आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रीय संस्थानों के कई प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें लगभग 150 ने रजिस्ट्रेशन किया, जिसमें से 50 ने प्रतिभाग किया। कोर्स एवं प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने वालों को ऐआईसीटीई, दिल्ली के चेयरमैन द्वारा दिल्ली में सम्मानित किया जाऐगा। (एफ0डी0पी0) में स्मार्ट इंटर्न्ज के मिस्टर शिवम ने तकनीकों जैसे डोकर, आई0बी0एम0 क्लाउड, रेड हैट ओपनशिफ्ट, गिटहब और विजुअल स्टूडियो को समेकित करके तकनीकी विकास के कई नवाचारी पहलुओं पर गहरा प्रशिक्षण प्रदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

समापन समारोह में आई0बी0एम0 के डॉ0 मणि मधुकर ने नई तकनीकों एक औद्योगिक गतिविधियों के बारे में बताते हुए कहा की आई0बी0एम0 हमेंशा छोत्रों को नई विद्या सिखाने के लिये प्रेरित करता रहा है। आई0बी0एम0 और गुरुकुल कांगड़ी सहयोगियों की तरह इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि:गणतंत्र दिवस पर सूचना विभाग की झांकी ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान हासिल

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ0 मंयक अग्रवाल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रतिभागियों एवं छात्रों को विभिन्न तकनीकी अनुसंधानों से अवगत कराया। कार्यक्रम के अध्यक्ष संकायाध्यक्ष डॉ0 विपुल शर्मा ने कहा कि प्रतिदिन तकनीकी उन्नती को सक्षम रूप से समझने के लिये स्वंय को शिक्षित परिक्षित करना आवश्यक है। इस प्रकार के तकनीकी आयोजनों से कौशल विकास की संभावनायें बढ़ जाती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

गुरुकुल कांगड़ी (समविश्वविद्यालय) के कुलपति डॉ0 सोमदेव शतांशु व् कुलसचिव डॉ0 सुनील कुमार ने संचालन समिति और उन विशेषज्ञ शिक्षकों की प्रशंसा की जिन्होनें इस कार्यक्रम में सक्रिय भाग लिया। उनका ज्ञान को आगे बढ़ाने और तकनीकी कौशलों को बढ़ावा देने के लिए किए गए समर्पण ने एफ0डी0पी0 को एक प्रशंसा पूर्ण सफल बनाया।

SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top