उत्तराखंड

मौसम की चुनौतियों के बीच योगदा आश्रम पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, द्वाराहाट से है खास नाता

सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर हैं। ऋषिकेश और बदरीनाथ धाम में भगवान बदरी विशाल  के दर्शन करन के बाद फिल्म स्टार रजनीकांत का महावतार बाबा तथा योगदा आश्रम पहुंचे।

बता दें कि अपनी नई फिल्म जेलर की रिलीज से एक दिन पूर्व नौ अगस्त को वह ऋषिकेश पहुंचे थे। योगदा आश्रम आने से पूर्व केदारनाथ तथा बदरीनाथ के दर्शन किए। महावतार बाबा के भक्त रजनीकांत मंगलवार को पांडवखोली की दिव्य गुफा में ध्यानमग्न रहेंगे। उनका ये दौरा काफी खास है। इस खराब मौसम में भी वह यहां दर्शन के लिए आ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  निर्मल आश्रम अस्पताल की मानव सेवा को सलाम, 19वें रक्तदान शिविर में 72 लोगों ने किया महादान

पांडवखोली गुफा में लगाएंगे ध्यान
दक्षिण की फिल्मों के थलाइवा नाम से प्रसिद्ध सिनेस्टार रजनीकांत सोमवार को योगदा आश्रम पहुंचे तो बाबा के अनुयायियों व संन्यासियों से मिले। आश्रम में स्वामी नित्यानंद गिरि, संचालक वासुदेवानंद तथा स्वामी केदारानंद ने उनका स्वागत किया। रजनीकांत बाल कृष्णालय के विद्यार्थियों से मिले। क्रियायोग और उससे जुड़े अनुभव आदि पर बात की। फिर वह कौला गांव स्थित अपने मित्र बीएस हरि के भवन ‘गुरु शरण’ में विश्राम करने चले गए। योगदा आश्रम सूत्रों के अनुसार मंगलवार को वह पांडवखोली गुफा में ध्यान लगाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  निर्मल आश्रम अस्पताल की मानव सेवा को सलाम, 19वें रक्तदान शिविर में 72 लोगों ने किया महादान

2001 से द्वाराहाट आ रहे रजनीकांत
रजनीकांत योगदा सत्संग सोसायटी के स्थायी सदस्य हैं। इसी कारण उनका 2001 से द्वाराहाट आना रहता है। निजी तथा गुप्त प्रवास पर उनके यहां पहुंचने का पता 2010 में चला। उसके बाद 18 मार्च 2018 तथा 17 अक्तूबर 2019 को दो-दो दिन के प्रवास पर रहे। उनका मुख्य ध्येय गुफा में ध्यान लगाकर अमर माने गए महावतार बाबा की अनुभूति करना है।

यह भी पढ़ें 👉  निर्मल आश्रम अस्पताल की मानव सेवा को सलाम, 19वें रक्तदान शिविर में 72 लोगों ने किया महादान

The Latest

To Top