उत्तराखंड

ऋषिकेश की ओर आ रहा एक वाहन बेकाबू होकर गंगा में समाया, तीन की मौत, तीन लापता

ऋषिकेश के पास गूलर-व्यासी में आज सड़क हादसा हो गया। यहां पहाड़ी से पत्थर आने से वाहन अनियंत्रित होकर गंगा मे समा गया। सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि वाहन में 11 लोग सवार थे।

बता दें कि आज तड़के लगभग 4 बजे एक मैक्स वाहन श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर आ रहा था। गूलर-व्यासी के पास अचानक से पहाड़ी से पत्थर आ गया, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई मे जा गिरा। बताया जा रहा है कि वाहन सीधे गंगा मे समा गया। सूचना  पर SDRF ढालवाला की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है। जिसमें वाहन सवार 11 लोगों मे से 5 लोगों को ढूंढ़ लिया गया है,जबकि तीन शव भी मिल गए है। अन्य तीन लोगों का कुछ पता नहीं लग पा रहा है। जिनके लिए गंगा मे सर्च ऑपरेशन जारी है।SDRF इंस्पेक्टर कविन्द्र सजवाण ने बताया की सर्च किये गए पांचो लोग सुरक्षित हैं। जबकि तीन की मौत हो गई है।सभी वाहन सवार अलग अलग प्रांतों से हैं जो कि सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रहे थे। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि SDRF और पुलिस तैनाती मे सर्च ऑपरेशन जारी है, लेकिन अभी तक अन्य तीन लोगों का कुछ पता नहीं लग पाया है। बरसात के चलते गंगा का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। जिसके चलते सर्च ऑपरेशन मे दिक्क़ते भी आ रही हैं।

 

पांच घायल-

1 बिजेंदर पुत्र जगदीश पांडे निवासी बदरपुर दिल्ली उम्र 46 वर्ष

 

2 – आकाश पुत्र तेज सिंह उम्र 22 वर्ष

 

3 – प्रदीप कुमार पुत्र महेंद्र सिंह

निवासी शाहपुर पंजाब उम्र 27 वर्ष

 

4 – रोशन कुमार पुत्र सुबोध उम्र 25 वर्ष निवासी नालंदा बिहार

 

5- हरियाणवी वाइफ ऑफ रवि सिंह निवासी हैदराबाद उम्र 25 वर्ष

 

 

 

SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top