उत्तराखंड

फिर शर्मशार हुई देवभूमि, कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार

देवभूमि से रिश्तों को शर्मशार कर देनी वाली घटना सामने आई है। एक कलयुगी पिता ने रिश्तों को तार-तार करते हुए अपनी ही सगी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना डाला। कलयुगी पिता  पिछले तीन माह से ऐसा करता आ रहा था। वहीं जब मां को इस बारे में पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला ने अपने पति के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दुष्कर्मी बाप को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

मूल रूप से ऋषिकेश नरेंद्र नगर निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी और 16 वर्षीय बेटी के साथ रुड़की हरिद्वार हाईवे पर एक गांव में रहता है। पति-पत्नी दोनों ही अलग-अलग निजी संस्थानों में काम करते हैं, उनकी 16 वर्षीय बेटी घर पर ही रहती थी। थाने में दर्ज रिपोर्ट में महिला ने बताया कि उसके पति ने बेटी से कई बार दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज

जानकारी के अनुसार बेटी को परेशान देख मां ने जब उससे इसका कारण पूछा। बेटी ने अपनी मां को जो कुछ बताया उसको सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटी ने बताया कि उसका पिता तीन माह से लगातार उससे दुष्कर्म करता है। महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

थाना प्रभारी अनिल चौहान ने बताया कि आरोपी की पत्नी की शिकायत पर बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

The Latest

To Top