उत्तराखंड

Uttarakhand Weather: अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद

मौसम विभाग ने 25 जून तक उत्तराखंड में मानसून के दस्तक देने की भविष्यवाणी की है। वहीं मानसून से पहले ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कुछ दिनों से बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है। वहीं उत्तराखंड में अगले तीन दिन के दौरान भारी बारिश के आसार हैं। कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए आंधी-तूफान का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून DM सविन बंसल की जनसुनवाई में 144 शिकायतें दर्ज, मौके पर ही कई मामलों का समाधान

 

आंगनबाड़ी केंद्र बंद

मानसून के आगमन के बीच भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को पांच दिन की छुट्टी कर दी गई है।

 

11वीं बार देरी से पहुंचा मानसून

उत्तराखंड में मानसून आने का सामान्य समय 20 से 21 जून है। पिछले 14 वर्षों में 11वीं बार मानसून देरी से उत्तराखंड पहुंचेगा। केरल तट पर मानसून ने आठ जून को एंट्री की थी। सामान्य तौर पर एक जून को मानसून केरल पहुंच जाता है। इसके बाद सामान्य गति से आगे बढ़ रहा मानसून एक सप्ताह तक अटका रहा। पिछले दो दिनों से मानसून ने गति पकड़ी है। शुक्रवार को यह बिहार को पार करता हुआ उत्तर प्रदेश के पूर्वी छोर तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें 👉  जलवा:हिमालयन विश्वविद्यालय में पहली बार भव्य रामलीला, स्टाफ और छात्रों ने दिखाया जलवा

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले दो दिन के भीतर मानसून के उत्तराखंड के अनेक स्थानों में प्रवेश करने के अनुकूल परिस्थिति बन गई है।

यह भी पढ़ें 👉  महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञ बोले – दर्द से निजात की सबसे असरदार राह है फिजियोथेरेपी

 

अगले 72 घंटों के दौरान उत्तराखंड में वर्षा देखने को मिलेगी। कहीं कहीं तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा या तीव्र बौछार पड़ने से भूस्खलन, चट्टान खिसकने की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने को कहा गया है।

 

SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top