उत्तराखंड

लोगों की जुबान पर छाया बिरेंद्र गुसाईं का ‘ज्यू पराण’ गीत…..एक तरफा प्यार को कर रहा बयां, सुनें

आज कल के संगीतकार गायक गानों को पुनर्मिश्रित करके तड़का लगाकर आने वाली धूम-धड़ाके से प्रस्तुत कर रहे हैं। लेकिन आज के डीजे की धमा चौकड़ी के बीच मन को प्रफुल्लित करने वाला गीत बिरेंद्र गुसाईं लेकर आए हैं। बिरेंद्र गुसाईं का नया गीत हाल ही में रिलीज हुआ है और यह गीत लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि वो अपने आपको गीत को गुनगुनाने नहीं रोक पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खौफ का अलर्ट! जिला न्यायालय टिहरी गढ़वाल में बम की सूचना से हड़कंप, टिहरी गढ़वाल हाई सिक्योरिटी ज़ोन में तब्दील

बीरेंद्र गुसांई का नया गीत मन को सुकून देने वाला है। ये गीत प्रेमी जोड़े पर फिल्माया गया है, जहां प्रेमी अपने आप में बहुत से सपने बुन रहा है, और उसके इसी भाव को दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं।
बीरेंद्र गुसांई का हाल ही में रिलीज हुआ गीत ज्यू पराण को उन्हीं के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से दर्शकों के बीच लाया गया है, इस गीत को गाने के साथ ही लिखने का कार्य भी बीरेंद्र ने किया है, राकेश भट्ट के संगीत से इसे पूरा किया है, बीरेंद्र का यह गीत अपने आप में मदहोश कर देना वाला है, जो एक तरफा आशिकों के लिए तो सोने पर सुहागा का कार्य कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सियासी घमासान — राजभवन घेराव से कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

सोनी कोठियाल ने इस गीत का फिल्मांकन किया है, अजय भारती की डायरेक्शन में तैयार इस गीत का संपादन महेश पाल ने किया है, जिसे बीरेंद्र गुसांई द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, व्यूज के मामले में यह गीत अच्छी पकड़ बनाए हुए है, हर कोई इस गीत पर कमेंट कर अपना प्यार बरसा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम की सख्ती से टूटा कब्जे का किला — 15 साल बाद मिला विस्थापित परिवार को न्याय

 

 

The Latest

To Top