उत्तराखंड

होटल में किशोर के साथ कुकर्म, पीड़ित अस्पताल में भर्ती

बागेश्वर। उत्तराखंड की गिनती देश के शांत राज्यों में की जाती है, लेकिन ये भी सच है कि अब ये शांत राज्य अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। आए दिन यहां लूटपात, चोरी हत्या या दुष्कर्म की घटनाएं सामने आती रहती हैं। यहां सबसे ज्यादा दुष्कर्मों के मामलों की बढ़ोतरी हुई है। चौंकाने वाली बात ये है कि दुष्कर्म के घटनाएं केवल महिलाओं के साथ ही नहीं बल्कि युवकों के साथ भी घटी हैं। ताजा मामला बागेश्वर का है, जहां नाबालिक युवक के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने श्यामपुर में व्यापारियों और जनता को जागरूक किया, घटे जीएसटी स्लैब की दी जानकारी

बता दें कि की गरुड़ बैजनाथ में डीगर नाथ गोस्वामी का एक होटल है जहा होटल में काम करने वाले सभी युवक साथ ही रहते थे। यहां ग्राम गवाडवजीना निवासी 18 साल का यूवक एक महीने पहले ही होटल में काम करने के लिए आया था। युवक द्वारा बताया गया की दो दिन पूर्व उसी के साथ काम करने वाले दो युवकों ने उसके साथ कुकर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित का कहना है कि उसे असहनीय दर्द होने के कारण उसे बैजनाथ हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां उसका इलाज चला। वहीं कल रात उसे जिला अस्पताल बागेश्वर लाया गया। यहां उसका उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी बोले—हर वर्ग के उत्थान को समर्पित है हमारी सरकार
SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top