उत्तराखंड

ऋषिकेश: महापौर ने दी शहरवासियों को बुद्व पूर्णिमा पर्व की बधाई

ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगाईं ने बुद्ध पूर्णिमा पर शहरवासियों को बधाई दी। उन्होंने इस मौके पर गंगा में दर्शन कर देवभूमि वासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना भी की। साथ ही गौतम बुद्ध द्वारा दिखाए गए प्रेम और अहिसा के मार्ग पर चलने का आह्वान भी किया।

 

उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने प्रेम, सामाजिक सद्भाव का उपदेश दिया और उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। बुद्ध पूर्णिमा एक पवित्र त्योहार है और भगवान बुद्ध की शिक्षाएं केवल मनुष्य को दुखों और कष्टों से मुक्त करने और शांतिपूर्ण जीवन जीने में मदद करने के लिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

The Latest

To Top