उत्तराखंड

यहां एक कार हुई हादसे का शिकार, कार में सवार पांच लोग घायल

टिहरी: सड़क हादसों को सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज एक और हादसा हो गया। चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर ताछला के पास एक कार सड़क पर ही पलट गई। इसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में नर्सिंग सेवा का उत्सव: संस्कृति, समर्पण और संवेदनाओं से सजा अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस

 

मीडिया रिपोर्ट का अनुसार के अनुसार शनिवार सुबह एक कार ऋषिकेश से उत्तरकाशी की ओर जा रही थी। इस दौरान कार सड़क पर पलट गई। कार में पांच लोग सवार थे। सभी घायलों को 108 से सीएचसी खाड़ी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को एम्स ऋषिकेश रेफेर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स में नर्सिंग सेवा का गौरवगान, समर्पण और संवेदना को मिला सम्मान

 

पुलिस के अनुसार इस हादसे में अनिता पुत्री देवेश्वर निवासी रोतल घमरी उत्तरकाशी, लक्ष्मी प्रसाद पुत्र देवेश्वर, सुलोचना देवी पत्नी मोहन मिश्रा, रुद्र देवी पत्नी काशी राम, केदार दत्त पुत्र मोहन मिश्रा हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सादगी के संग सामाजिक सौहार्द का संदेश दे गया इमरान देशभक्त परिवार का विवाह समारोह

 

 

The Latest

To Top