उत्तराखंड

दून पहुंचा शहीद जवान टीकम सिंह का पार्थिव शरीर, परिवार में कोहराम, श्रद्धांजलि देने को उमड़ी भीड़

भारत-चीन सीमा पर शहीद हुुए उत्तराखंड के आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात रहे टीकम सिंह नेगी का पार्थिव शरीर आज देहरादून पहुंचा। दोपहर 3:30 बजे शहीद शहीद का पार्थिक शरीर उनके गांव सेलाकुई के राजावाला ले जाया गया। पार्थिव शरीर के दून पहुंचने की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी शहीद के घर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  Action:धामी सरकार में MDDA का बुलडोजर एक्शन,VC तिवारी की सख्ती से 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

 

प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे हैं। राजावाला निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार राजेंद्र सिंह नेगी के बेटे टीकम सिंह नेगी (34) आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट थे।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी में तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान, पांच दिवसीय CAD मॉडलिंग बूटकैंप संपन्न

 

बताया जा रहा है कि टीकम की यूनिट दस दिनों के लिए किसी स्पेशल मिशन पर लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर तैनात थी। इसी दौरान सोमवार को उनकी शहादत की खबर आई। उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि अभी शहादत के कारणों की जानकारी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में आरोग्य गरबा-डांडिया उत्सव का धमाल, भारतीय संस्कृति के रंगों में रंगा अनिल फार्म

 

बता दें कि टीकम सिंह नेगी वर्ष 2011 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। उनका विवाह वर्ष 2018 में टिहरी के चंबा स्थित ग्राम बादशाहीठौर में हुआ था। वह अपने पीछे पिता, पत्नी और तीन साल के बेटे को छोड़ गए हैं।

The Latest

To Top