उत्तराखंड

हरिद्वार में दिनदहाड़े आठ माह का मासूम चोरी, क्षेत्र में हड़कंप

हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कड़च्छ में घर में सो रहे एक 8 माह के मासूम बच्चे को साधु वस्त्रधारी दंपति ने चोरी कर लिया गया। बच्चा चोरी की घटना से आसपास के क्षेत्र में हडकंप मचा हुआ है। हरिद्वार पुलिस के द्वारा जिले भर में अभियान चलाकर एक साधु वस्त्रधारी दंपति की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

 

पुलिस के मुताबिक, रविंद्र कुमार निवासी मोहल्ला कड़च्छ भेल में संविदा पर काम करता है। शनिवार की सुबह रविंद्र ड्यूटी गया था और उसकी पत्नी राखी अपने 8 माह के मासूम बेटे के साथ घर पर मौजूद थी। वह बेटे को सोता हुआ छोड़कर कपड़े सुखाने के लिए छत पर चली गई। कुछ देर बाद वापस लौटी तो बेटा गायब मिला। आस पड़ोस में पता करने पर भी जब बच्चे का कुछ पता नहीं चला था पुलिस को सूचना दी गई दिनदहाड़े बच्चे चोरी की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाने के बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कुछ लोगों ने एक साधु वस्त्रधारी पर बच्चा चोरी का शक जाहिर किया। पुलिस ने जिले भर में अलर्ट जारी करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है। खासतौर पर जिले की सीमाओं पर अभियान चलाकर चेकिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां
62 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top