उत्तराखंड

बदनाम करने की साजिश, अंकिता के परिजनों पर करोड़ रुपये और फ्लेट लेने की अफवाह का परिजनों ने किया विरोध

श्रीनगर। अंकिता भंडारी के परिजनों ने कथित लोगों पर परिवार को बदनाम करने का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोची समझी रणनीति के साथ प्रदेश से लेकर अन्य जगहों में ये अफवाह फैला रहे है कि हत्या आरोपी लोगो से परिजनों ने करोड़ रुपये सहित देहरादून में फ्लेट ले लिया है जिसका अंकिता के पिता ने विरोध किया है। उन्होंने कहा इस काम को करके कुछ कथाकथित लोग जन आंदोलन को अफवाहों के जरिये भ्रमित कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में जल संस्थान की महिला कर्मियों से बदसलूकी, वसूली अभियान के दौरान बवाल

दरअसल श्रीनगर में पिछले 12 दिनों से आल इंडिया सास्कृतिक संघठन के कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक लोगों द्वारा अंकिता भंडारी की सीबीआई जांच के लिए आंदोलन किया जा रहा है। जिसको अपना सर्मथन देने के लिए वीरेंद्र भंडारी और उनकी पत्नी भी आज श्रीनगर पहुंचे। उन्होंने भी आंदोलन को सर्मथन देते हुए धरने पर बैठे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब तक वे सरकार द्वारा गठित की गई एसआईटी की जांच से सन्तुष्ट नहीं है। वे चाहते है कि पूरे मामले की जांच हाइकोर्ट की निगरानी में मडर केस की जांच सीबीआई द्वारा की जाए। साथ में उन्होंने ये भी कहा कि वे कई बार अपनी पीड़ा सरकार से कह चुके है कि इस पूरे प्रकरण में किसी वीआईपी गेस्ट की बात सामने आ रही है, लेकिन एसआईटी उस वीआईपी का नाम बताने के बजाय मामले को डाइवर्ट कर है। उन्होंने मांग की है की सरकार को यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट के खिलाफ भी कार्यवाही करनी चाहिए उन्ही के कहने पर रिजॉर्ट में बुलडोजर चला कर सबूतों को मिटाने की कोशिश की गई ।

यह भी पढ़ें 👉  धामी के मार्गदर्शन में DM सविन बंसल ने देहरादून में स्वास्थ्य सेवाओं को बनाया सुविधा-संपन्न
127 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top