उत्तराखंड

सड़क हादसे में फौजी की मौत, हिमाचल में पैरा कमांडों के रूप में था तैनात

रामनगर। आज सुबह स्कूल बस और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में पैरा कमांडो फौजी की मौत हो गई। बता दें कि शुक्रवार की सुबह ग्राम करनपुर निवासी 23 वर्षीय हिमांशु मेहरा पुत्र त्रिलोक सिंह मेहरा ग्राम कानियां से बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी बीच करनपुर इंटर कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें फौजी हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

बता दें कि हिमांशु मेहरा हिमाचल में पैरा कमांडो के पद पर तैनात था। फौजी परिवार में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए छुट्टी पर घर आया था। घटना के बाद फौजी के परिजनों में मातम मचा हुआ है। वहीं मामले में कोतवाली के एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज
72 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top