उत्तराखंड

कवायद:नये लुक मे दिखेगा देहरादून, हो रही तैयारी,,,

देहारदून। देहरादून शहर के बाजार अब नए कलेवर में नजर आएंगे। स्मार्टस सिटी के तहत बाजार में दुकानों को नया लुक दिया जा रहा है। दरअसल, पलटन बाजार, धामावाला आदि बाजारों में अब सभी दुकानों का बोर्ड ऑरेंज रंग का होगा और हिंदी में दुकान का नाम, पता लिखा जाएगा। मेयर सुनील उनियाला गामा की अध्यक्षता और डीएम, विधायक खजान दास और उमेश शर्मा की मौजूदगी में व्यापारियों और स्मार्ट सिटी विभाग की बैठक में निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

 

स्मार्ट सिटी के अफसरों ने बताया कि सभी की दुकानों के जो बोर्ड अब बन रहे हैं, उसके साथ दुकानों में ऑनिंग भी लगेगी, जिससे बारिश के दौरान तिरपाल लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कहा कि यह भी स्मार्ट सिटी के खर्च से ही लगाई जा रही है। जिसकी दुकान द्वितीय तल पर है, उसकी दुकान का बोर्ड भी स्मार्ट सिटी द्वारा ही लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  SRHU में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता की पहल, भावी शेफ ने लिया शुद्ध और पौष्टिक भोजन परोसने का संकल्प

 

बताया कि सभी दुकानों की शीट ऑरेंज रंग की होगी और उसमें जो नाम होगा वो हिंदी में लिखा जाएगा। स्मार्ट सिटी की ओर से बोर्ड का ब्योरा भी दिया गया। खंभे हटाने और बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने का कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा। इस दौरान दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश
87 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top