उत्तराखंड

ठेठ पहाड़ी ब्रेकिंग: देहरादून में बेकाबू ट्रक का कहर, चंद्रमणि चौक पर कई लोगों को कुचला

देहरादून। उत्तराखंड में तेज रफ्तार वाहनों का कहर जारी है। इसके चलते देहरादून में लगातार सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला देहरादून के चंद्रमणि चौक का है जहां, तेज सफ्तार ट्रक ने सड़क और सड़क किनारे कई लोगों को कुचल दिया। घटना में अभी तक एक व्यक्ति की मौत और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

 

मामला थाना पटेल नगर क्षेत्र का है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सहारनपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने चंद्रमणि चौक पर कई स्कूटी, बाईक और रेडी वालों को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि कई लोग ट्रक के नीचे दब गए हैं। घटना में एक की मौत और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं घटना की वजह ट्रक के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। रिपोर्टस की माने तो सूचना देने के काफी देर बाद अब जाकर पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां
75 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top