उत्तराखंड

Earthquake: फिर कांपी उत्तराखंड की धरती, रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई तीव्रता

देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 पाई गई है। शाम चार बजकर 25 मिनट पर भूकंप आया। जानकारी के अनुसार ऋषिकेश भूकंप का केंद्र रहा। भूकंप के झटके महसूस होते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी तक इस भूकंप से किसी तरह के जान माल की हानि की कोई खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दरबार साहिब से लोकभाषाओं को डिजिटल संजीवनी, 'आखर' ऐप का लोकार्पण

इससे पहले बुधवार को भी उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ रहा। बुधवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 5 किमी की गहराई में सुबह 6.27 बजे भूकंप आया था। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं थी। मंगलवार की रात को भी राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि तब भूकंप का केंद्र नेपाल था।

यह भी पढ़ें 👉  इशिता सजवाण का विकास मंत्र: डिजिटल शिक्षा, ई-गवर्नेंस और रिवर्स माइग्रेशन से बदलेगी टिहरी की तस्वीर
82 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top