उत्तर प्रदेश

10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट शेड्यूल जारी, जानें कब से शुरू होंगे एग्जाम,,

10वीं -12वीं के बोर्ड छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर है। यूपी बोर्ड ने दसवीं, बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा तिथि जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10वीं 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 27 अगस्त 2022 को आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  थौलधार में ‘The Learning Feast : बाल शोध मेला 2026’ का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

शेड्यूल के अनुसार हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट परीक्षा सुबह की पाली में सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। बताया जा रहा है कि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जिला मुख्यालय में चुने गए केंद्रों पर कराई जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  थौलधार में ‘The Learning Feast : बाल शोध मेला 2026’ का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी, केंद्र प्रशासक, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के अलावा बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा, केंद्र प्रशासक इस तरह की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे ताकि प्रवेश द्वार पर उम्मीदवारों की अनावश्यक भीड़ न हो। परीक्षा समाप्त होने के बाद भी इसी तरह की व्यवस्था होनी चाहिए।

84 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top