उत्तराखंड

राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में तीर्थंनगरी के 07 खिलाड़ियों ने हासिल किए स्वर्ण व रजत पदक

ऋषिकेश। विगत दोनों वाराणसी में आयोजित हुई ऑल इंडिया मैन एंड वूमेन कराटे चैंपियनशिप एवं भारत ट्रॉफी/वीरांगना 2 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक प्राप्त करने वाले देवभूमि ऋषिकेश मार्शल आर्ट अकादमी के प्रतिभा शाली खिलाड़ियों में मनन डोगरा , हर्षित भट्ट, अबूजर मलिक,सोनाक्षी, गरिमा कोठियाल ने स्वर्ण एवं प्रिया वर्मा, सान्या बढ़ई ने रजत पदक हासिल किए।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

अकादमी कोच शिवानी गुप्ता ने बताया कि 20 से 22 दिसंबर 2024 तक वाराणसी स्तिथ संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल में राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें तीर्थ नगरी ऋषिकेश के 7 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और सभी खिलाड़ियों ने कराटे कुमिते विधा में 5 स्वर्ण,2 रजत पदक हासिल कर उत्तराखंड राज्य का परचम लहराया साथ ही कोच ने बताया कि उत्तराखंड ने कैडेट इवेंट में प्रथम ट्रॉफी हासिल की है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

इस अवसर पर कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन अध्यक्ष हंसी भारत शर्मा, महासचिव संजीव जांगड़ा,महासचिव सिकोकाई उत्तर प्रदेश अखिलेश रावत, देव भूमि ऋषिकेश मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर अध्यक्ष सत्यवीर सिंह तोमर,महासचिव अलक्षेन्द्र सिंह, कोच विपिन डोगरा, महापौर अनिता ममगई,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा,पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका रोशन रतूड़ी,समाजसेवी प्रदीप कोहली, समाज सेवी प्रिंसी रावत जी एवं गणमान्यों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

The Latest

To Top