उत्तराखंड

बड़ी खबर : पूर्व सीएम हरीश रावत को हराने वाले मोहन सिंह बिष्ट को कार्यकर्ताओं ने लड्डुओं से तोला

हल्द्वानी: नैनीताल जिले की लालकुआं विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट ने भारी मतों से जीत दर्ज की है. मोहन सिंह बिष्ट ने कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हराया है. मोहन सिंह बिष्ट अपनी जीत के बाद जगह-जगह घूमकर कार्यकर्ताओं और लोगों का धन्यवाद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने आयोजित किया विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 5304 मरीजों को मिली राहत

इसी के तहत लालकुआं में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मोहन सिंह बिष्ट को लड्डुओं से तोला. कार्यकर्ताओं ने बड़े कांटे पर एक तरफ मोहन सिंह बिष्ट को बैठाया और दूसरी तरफ लड्डूओं को रखा. इस दौरान मोहन सिंह बिष्ट ने जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में दयानंद जयंती पर गूंजा ‘वेदों की ओर लौटो’ का संदेश

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह से मोहन सिंह बिष्ट ने जनता के बीच में अपनी पकड़ बनाते हुए हरीश रावत को हराया है वह भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि है. बता दें कि, बीजेपी प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट के हरीश रावत को 17,500 से अधिक मतों से हराने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जीवाड़ा या मिलीभगत? पत्रकार से ठगी, चंडीगढ़ मंडी में लाइसेंस घोटाला!

इस दौरान कार्यकर्ता एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाइयां देते नजर आए. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि जनता के अपार समर्थन और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बदौलत उन्होंने जीत हासिल की है।

27 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top