उत्तराखंड

बड़ी खबर : कोरोना आरटीपीसीआर एंटीजन जांच बंद करने के दिए निर्देश। यात्रियों ने ली राहत की सांस

देहरादून। उत्तराखंड समेत देश के तमाम राज्यों में कोरोना संक्रमण की दर बेहद कम होने के बाद सरकार और शासन ने निर्णय लिया है कि रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड के साथ ही जिले की सीमाओं पर स्थित चेकपोस्टों पर दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच बंद कर दी जाए।

आदेश आते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने तत्काल प्रभाव से रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी बस डिपो और आशारोड़ी चेकपोस्ट समेत तमाम चेकपोस्टों पर कोरोना जांच बंद करने के निर्देश दे दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से आदेश जारी होने के साथ ही रेलवे स्टेशन समेत तमाम स्थानों पर जांच को बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU से जुड़ा ऐतिहासिक कदम — उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक लैब शुरू

यात्रियों को भारी परेशानियों का करना पड़ रहा था सामना 

रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और आशारोड़ी समेत तमाम चेकपोस्टों पर दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच किए जाने से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सबसे अधिक दिक्कत उन रेल यात्रियों को हो रही थी जो ट्रेनों में लंबी दूरी की यात्रा करने के बाद देहरादून पहुंचने पर उन्हें रेलवे स्टेशन के बाहर कोरोना जांच को लेकर काफी देर तक लाइनों में लगना पड़ता था।

यह भी पढ़ें 👉  चांद के दीदार के साथ रमजान का आगाज, आज होगी पहली तरावीह

कमोवेश यही स्थिति आशारोड़ी समेत तमाम चेकपोस्टों पर भी थी, जहां दूसरे राज्यों से चार पहिया वाहनों से आने वाले यात्रियों को लाइनों में लगकर कोरोना जांच करानी पड़ रही थी। अब यात्रियों को इस झंझट से मुक्ति मिल गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि सरकार, शासन के निर्देश पर फिलहाल रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, चेकपोस्टों पर कोरोना जांच बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब यात्रियों को कहीं पर भी कोरोना जांच कराने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और चेकपोस्टों पर बेशक कोरोना जांच बंद कर दी गई है, लेकिन दून अस्पताल, कोरोनेशन जैसे सरकारी अस्पतालों के अलावा परेड मैदान में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए कैंप में आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट की सुविधा जारी रहेगी।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top