उत्तराखंड

सीएम धामी के हल्द्वानी दौरे का यूथ कांग्रेस ने किया विरोध, पुलिस हिरासत में लिया

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के हल्द्वानी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यूथ कांग्रेस ने विरोध किया। यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृत्व में यूथ काग्रेस कार्यकर्ताओं जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान यूथ कांग्रेस  कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें 👉  राजनीति की गहराइयों पर मंथन: देहरादून में प्रबुद्ध समाज से संवाद करेंगे मोहन भागवत

 

इस मौके प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री हवाई दौरे कर रहे हैं। जोशीमठ प्रकरण में सरकार की लापरवाही की वजह से हज़ारों परिवार तबाह हो गए हैं। सरकार को पुनर्वास के लिये ठोस नीति बनाने के साथ ही वन टाइम सैटलमेंट की योजना बनानी चाहिये। इसके अलावा उन्होंने मांग की है कि भर्ती घोटाले में तत्काल सीबीआई जांच करवा कर असली गुनहगारों को सालाखों में भेजा जाये।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सत्ता को सीधी चुनौती — महारैली से गरजे विपक्ष, बदलाव का बिगुल

 

वहीं यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा कि सरकार अंकिता भण्डारी हत्याकांड की सीबीआई जांच करवाने से डर रही है। गुनहगारों से सरकार में बैठे लोगों के गहरे रिश्ते है। इसके साथ ही उन्होंने हल्द्वानी में आईएसबीटी का शीघ्र निर्माण किया जाये जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की में बजट संवाद: जनकल्याण और विकास पर सरकार का विजन सामने

 

The Latest

To Top