उत्तराखंड

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल, कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम की मार से जनजीवन बेहाल है। दिन में चटख धूप और सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बारिश न होने के कारण वातावरण में नमी नहीं है और शुष्क बना हुआ है। मैदानों में घना कोहरा छाने लगा है, जिसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मैदानों में घना कोहरा छाया रह सकता है। खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन अस्पताल की डॉ. पारुल जिंदल ने रचा इतिहास, आईएसए की राष्ट्रीय गवर्निंग काउंसिल में चुनी गई पहली उत्तर भारतीय महिला

 

क्रिसमस में बारिश के आसार

25 दिसंबर को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के चलते हल्की वर्षा और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात हो सकता है। तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है। इसके बाद नए साल की शुरुआत तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल संग ‘वॉक फॉर डिस्एबिलिटी’ में चमकी दिव्यांगजनों की मुस्कान

 

अस्पतालों में बढ़े फ्लू और कोल्ड के मरीज

प्रदेश में अक्टूबर माह बारिशस हुआ थी, जिसके बाद नवंबर और दिसंबर पूरी तरह सूखा रहा है। वातावरण से नमी गायब है। वहीं तापमान सामान्य होने के कारण ठंड में कोई कमी नहीं आई है। शुष्क मौसम के बीच ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। जिससे दिन में ठंड से कुछ राहत है, लेकिन सुबह-शाम कड़ाके की ठंड का प्रकोप बना हुआ है। ऐसे में तबीयत बिगड़ने की आशंका बहुत अधिक है। अस्पतालों में फ्लू और कोल्ड के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल के सख्त आदेश, HDFC आरगो को जमा करना पड़ा 8.92 लाख का चेक

 

खेती-बागवानी बेहाल

सूखी ठंड के कारण इंसान के साथ ही फसल की सेहत भी बिगड़ रही है। खेतों में नमी न होने के कारण रबी की फसल भी खासी प्रभावित हुई है। मौसम की बेरुखी से खेती-बागवानी बेहाल है।

SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top