उत्तराखंड

जनपद व ब्लॉक स्तर पर एक किमी तक निकाली जायेगी यात्रा

देहरादून, 25 जनवरी 2024
गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जनपद एवं विकासखण्ड स्तर पर तिरंगा यात्रा आयोजित की जायेगी। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, अध्यापक एवं विभागीय अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा तिरंगा यात्रा में क्षेत्रीय विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जायेगी। तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारियों एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि 75वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर में जिला एवं विकासखंड मुख्यालयों में झंडा रोहण के उपरांत तिरंगा रैली निकाली जायेगी। जिसमें आस-पास के विद्यालयों में अध्ययरत छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं कर्मचारी व जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता भी यात्रा में प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

 

 

इसी प्रकार विकासखंड स्तर पर क्षेत्रीय विधायक, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति तिरंगा यात्रा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के उपरांत सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा गया है।

डॉ. रावत ने बताया कि तिरंगा यात्रा जिला व ब्लॉक मुख्यालय से एक किलोमीटर के अंतर्गत आयोजित की जायेगी। यात्रा में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों की धुन के साथ आजादी के लिये अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले अमर शहीदों को याद करेंगे। विभाग की ओर से तिरंगा यात्रा की वीडियोग्राफी भी कराई जायेगी जिसे विभागीय वेबसाइट एवं पेज पर अपलोड किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

The Latest

To Top