उत्तराखंड

मौसम: क्या बदलेगी आज आपके इलाके मे मौसम की नजाकत, पढ़िए

राज्य में फिर मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है,पूर्वानुमान के अनुसार आज पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में गरज चमक के साथ तेज बारिश आंधी तूफान की संभावना के दृष्टिगत ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. सिद्धार्थ कुडियाल का खुलासा: गर्मियां शरीर का नेचुरल रिचार्ज सिस्टम

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 14 जून को राज्य के देहरादून , हरिद्वार ,नैनीताल, उधम सिंह नगर ,चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं तेज आकाशीय बिजली चमकने , गरज चमक के साथ भारी बारिश व मैदानी इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झक्कड़ हवाएं चलने की संभावना है। वहीं राज्य के शेष जनपदों में गरज चमक के साथ कहीं कहीं तेज बारिश व 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोकेंदार हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय ने GATE में रचा इतिहास, 38 छात्र सफल

The Latest

To Top