उत्तराखंड

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ की माता के निधन पर शोक की लहर

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ की माता धूमा देवी गौड़ (83 वर्ष) के निधन पर विभिन्न संगठनों, कर्मचारी संघ एवं पत्रकार जगत में शोक की लहर व्याप्त है। उनका बुधवार 8 अप्रैल को देहरादून में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

गुरुवार को हरिद्वार स्थित खड़कड़ी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में उनके बड़े पुत्र एनपी गौड़, डॉ. हरीश गौड़, छोटे पुत्र मोहन गौड़ (अध्यापक )सहित परिजन, बीकेटीसी के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  धामी की पहल, तिवारी की अगुवाई—किपलिंग ट्रैक बनेगा मसूरी का सबसे शांत पर्यटन मार्ग

श्री बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी, नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी सहित मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं धर्माचार्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

बीकेटीसी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट ने बताया कि धूमा देवी गौड़ एक कर्मठ, धर्मपरायण एवं सादगीपूर्ण जीवन जीने वाली महिला थीं। वे अपने पैतृक गांव पाली (जनपद चमोली) में पर्यावरण संरक्षण, कृषि-बागवानी एवं वृक्षारोपण जैसे कार्यों में सक्रिय रहीं। पिछले कुछ वर्षों से वे देहरादून के अपर तुनवाला क्षेत्र में अपने छोटे पुत्र मोहन गौड़ (शिक्षक) के साथ रह रही थीं और बीते दो माह से अस्वस्थ थीं। उनका उपचार कैलाश अस्पताल में चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी के छात्र कार्तिकेय गुप्ता ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में आचार्य स्वयंबर सेमवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, रवि रावत, आचार्य भुवनचंद्र उनियाल, अरविंद सुयाल, उत्तम सिंह पुरसोड़ा, गंगा सिंह रावत, लक्ष्मण नेगी, राकेश क्षेत्री, प्रकाश कप्रवाण, रमेश चंद्र गौड़, पीडी जोशी, अनसूया प्रसाद गौड़, हेमचंद शर्मा, सतीश भारद्वाज, भगवती प्रसाद गौड़, अजय गौड़, महेंद्र गौड़, विकास गौड़ सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश रोटरी क्लासिक के स्थापना दिवस पर सेवा-संकल्प की गूंज

इसके अलावा बीकेटीसी के ओएसडी राकेश सेमवाल, कर्मचारी संघ उपाध्यक्ष आचार्य रविंद्र भट्ट, महासचिव भूपेंद्र रावत, राकेश झिक्वाण, प्रबंधक भूपेंद्र राणा, विशाल पंवार, अमित राणा, सोबन सिंह रावत, वैभव उनियाल, कुलदीप नेगी, मनोज रावत, दीपक कुमार सहित अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी भी मौजूद रहे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने शोक संदेश भेजने वाले सभी वरिष्ठ पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है।

The Latest

To Top