उत्तराखंड

वाह रे सिस्टम: बिजली विभाग, बिल जमा करने की बजाय खा गए, डकार भी नहीं ली,,,

देहरादून: उत्तराखंड में जहां जीरो टोलरेंस के दावे किए जा रहे हैं वहीं ऊर्जा निगम गदरपुर सब डिवीजन में गबन का मामला सामने आया है। मामले में शासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। अधिशासी अभियंता (ईई) समेत चार लोगों को निलंबित कर मुख्य अभियंता रुद्रपुर जोन कार्यालय से अटैच कर दिया है। बताया जा रहा है कि यहां बड़े स्तर पर बिजली बिलों का पैसा ऊर्जा निगम के खाते में जमा ही नहीं कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रुद्रपुर द्वितीय डिवीजन के गदरपुर सब डिवीजन में गबन का खुलासा हुआ है। मामले का खुलासा सहायक लेखाधिकारी की पड़ताल में हुआ है। बताया जा रहा है कि हाल ही में यहां सहायक लेखाधिकारी को भेजा गया था। उन्होंने अकाउंट की पड़ताल की, तो उन्हें बड़े स्तर पर खामियां मिली। जब गहन पड़ताल की गई तो पता चला कि यहां साल भर से भी अधिक समय से बिजली बिल के रूप में जितना राजस्व जमा होना चाहिए था, वो नहीं हो रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

वहीं मामले के खुलासे के बाद शासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सबसे पहले मुख्य अभियंता रुद्रपुर जोन ने कैशियर पुष्पेंद्र शर्मा को निलंबित किया। इसके बाद मुख्यालय से अधिशासी अभियंता गोविंद सिंह कार्की, एसडीओ फरमान हैदर जैदी और सहायक अभियंता राजस्व संजय कुमार को निलंबित कर दिया गया। वहीं मामले की जांच एसई राजकुमार को दे दी गई है। उनकी अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

 

81 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top