उत्तराखंड

ग्राम प्रधान ममता बोरा को दिल्ली में मिलेगा सम्मान, उत्तराखंड के चार जनप्रतिनिधियों का चयन

पिथौरागढ़। विकासखंड के ननकूड़ी ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान ममता बोरा को दिल्ली में 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। ममता कुमाऊं क्षेत्र से सम्मानित होने वाली एक मात्र ग्राम प्रधान हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दीपक जाटव का प्रशासन पर हमला: मल्टी स्टोरी पार्किंग बन रही हादसों का अड्डा

अपनी पंचायत में बेहतरीन काम करने के लिए देश भर की 150 महिला जनप्रतिनिधियों को केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली में 15 अगस्त को सम्मानित किया जाना है। उत्तराखंड के चार जनप्रतिनिधियों का चयन इस सम्मान के लिए किया गया है। इसमें गढ़वाल मंडल से तीन और कुमाऊं मंडल से एक मात्र महिला ग्राम प्रधान ममता बोरा का चयन हुआ है। सबसे छोटी उम्र में पहली बार ग्राम प्रधान बनने का रिकार्ड भी ममता बोरा के नाम है।

यह भी पढ़ें 👉  कानून-व्यवस्था की मिसाल बना जिला प्रशासन, रेडक्रास विवाद पर सख्त एक्शन
SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top