उत्तराखंड

उत्तराखंड की बेटी ने किया कमाल, UPSC परीक्षा में हासिल की 19वीं रैंक…

देहरादून: उत्तराखंड की बेटियां किसी से कम नहीं है। हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। इसी कड़ी में पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली दिशा जोशी का नाम भी जुड़ गया है। दिशा जोशी ने यूपीएससी सिविल सेवा 2021 के फाइनल रिजल्ट में टॉप 20 में जगह बना ली है। दिशा ने 19वां स्थान हासिल किया है। जिसके साथ ही वह पिथौरागढ़ जिले की पहली महिला आईएएस अफसर बन गई है। दिशा के अफसर बनने से प्रदेश में खुशी की लहर है। बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अमृत वाटिका में वैदिक परंपरा के संग उपनयन संस्कार सम्पन्न

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सिविल सेवा 2021 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। दीक्षा जोशी ने कड़ी मेहनत और लगन से तीसरी बार में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। बता दें कि दिशा जोशी के पिता का नाम सुरेश जोशी है, जो उत्तराखंड में बीजेपी के बड़े नेता और प्रदेश प्रवक्ता भी हैं। दिशा ने इंटर तक की पढ़ाई पिथौरागढ़ के मल्लिकार्जुन स्कूल से करने के बाद दीक्षा ने देहरादून से उच्च शिक्षा ग्रहण की है। दीक्षा की इस उपलब्धि से उसके परिवार में खुशी की लहर है। दीक्षा जोशी की यूपीएससी में 19वी रैंक आने पर उनके माता-पिता ने गर्व महसूस करते हुए इसे पूरे ज़िले और उत्तराखंड के लिए खुशी की बात बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  वचन:टूटी साड़ी का टुकड़ा, टूटा नहीं भरोसा—धराली की राखी पर मुख्यमंत्री ने दिया सुरक्षा का वचन

आपको बता दें कि रिजल्ट के साथ ही आयोग ने कैटेगरी वाइज कट ऑफ भी जारी की है। 17 मार्च को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 का परिणाम घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। इंटरव्यू का आयोजन 5 अप्रैल 2022 से 26 मई 2022 तक किया गया था। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अग्रवाल का बड़ा कदम: आपदा पीड़ितों के लिए एक माह का वेतन दान

उत्तराखंड की बेटी ने किया कमाल, UPSC परीक्षा में हासिल की 19वीं रैंक…

69 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top