उत्तराखंड

Uttarakhand Weather Update: आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। राजधानी देहरादून में सुबह की शुरुवात चटक धूप के साथ हुई लेकिन कुछ देर बाद बादलों ने डेरा डाला। जिसके बाद से झमाझम बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने भी आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल के निर्देश पर गैस की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 17 एजेंसियों पर छापा, 19 सिलेंडर जब्त

 

मौसम विभाग की ओर से कुमाऊं के बागेश्वर और चंपावत जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में शनिवार के लिए येलो अलर्ट है। लगातार बारिश से भूस्खलन का खतरा भी गहरा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई में झलकी उत्तराखंड की संस्कृति, डॉ. राजे सिंह नेगी बोले—राजकीय लोकपर्व का मिले दर्जा

The Latest

To Top