उत्तराखंड

उत्‍तराखंड पुलिस की स्नीफर डॉग कैटी बनी पुलिसमैन आफ द मंथ, कुछ सेकेंड में सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

जसपुर। उत्‍तराखंड में इन दिनों स्नीफर डाग कैटी सुर्खियों में है।  ऊधमसिंह नगर पुलिस की जसपुर में हुए शाकिब हत्याकांड को मात्र 30 सेकेंड में सुलझा देने वाली कैंटी को काफी सराहना मिल रही है।

 

उत्तराखंड की सबसे खास स्नीफर डाग

अब तक हत्या, चोरी, डकैती व लूट से संबंधित 10 मामलों को उजागर कर चुकी कैटी की ट्रेनिंग व हैंडलिंग करने वाले हेड कास्टेबल योगेन्द्र सिंह व बसंत सिंह की मेहनत भी सामने आई है। अब अपनी विशेष क्षमता की वजह से कैटी उत्तराखंड की सबसे खास स्नीफर डाग बन गई है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. सिद्धार्थ कुडियाल का खुलासा: गर्मियां शरीर का नेचुरल रिचार्ज सिस्टम

 

खेत में मिला था शव

छह मार्च को जसपुर में गेहूं की खेत में शाकिब अहमद का शव पड़ा मिला था। पुलिस मौके से खून से सने कपड़े और चाकू बरामद कर घटना के पर्दाफाश में जुटी थी। शक के आधार पर पुलिस ने शाकिब के चचेरे भाई काशिम उर्फ दानिश व दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्रालय की पहल को मिली रफ्तार, मंत्री सुबोध उनियाल ने ABDM को बताया गेम चेंजर

 

30 सेकेंड में ही मुख्य आरोपित पर मारा झपट्टा

जैसे ही कैटी को खून से सने कपड़े सुंघाने के बाद संदिग्धों के सामने लाया गया उसने मात्र 30 सेकेंड में ही मुख्य आरोपित काशिम पर झपट्टा मारा।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय ने GATE में रचा इतिहास, 38 छात्र सफल

The Latest

To Top