उत्तराखंड

उत्तराखंडः मां और छह साल की बेटी के साथ गैंगरेप का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, पांच गिरफ्तार,,

रुड़कीः उत्तराखंड को शर्मसार करते मां-बेटी के गैंगरेप के मामले में 6 दिन में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। साथ ही मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पांचों आरोपी सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी ने पहले महिला के साथ खेत में दुष्कर्म किया। उसके बाद कार सवार लोग मां और बच्ची को अपने साथ लेकर गए और दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

एसएसपी ने बताया कि, 24 जून की रात वारदात होने के बाद बदहवास हालात में महिला अपनी बच्ची के साथ पुलिस थाने पहुंची थी। महिला केवल एक आरोपी सोनू का नाम बता सकी थी। इसके बाद पुलिस को एक सफेद रंग की ऑल्टो कार का पता चला। पुलिस ने केवल इन दोनों सुबूतों को हथियार बनाकर रात-दिन एक करते हुए 6 दिन के अंदर ही हैवानों को धर दबोचा।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

बताया जा रहा है कि एक आरोपी महक सिंह उर्फ सोनू निवासी इमली खेड़ा, कलियर पिछले शुक्रवार को मां बेटी को कलियर छोड़ने की बात कह कर अपने साथ बाइक में बैठा कर ले गया रास्ते में उसने सुनसान स्थान पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान वहां से एक सफेद रंग की अल्टो कार निकली उसमें 4 लोग सवार थे। उन्होंने आते ही महिला और बच्ची को कार में बिठा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

आरोपी ने बताया कि कार में किसी संगठन का झंडा लगा था। उसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच आगे बढ़ाई तो गाड़ी राजीव उर्फ विक्की तोमर निवासी ग्राम बेलडा थाना भोपा मुजफ्फरनगर के नाम पर रजिस्टर्ड मिली। कई दिन की माथापच्ची के बाद आखिरकार पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top