उत्तराखंड

उत्तराखंडः डॉ मनमोहन सिंह चौहान पंत विवि के कुलपति नियुक्त, आदेश जारी…

Uttarakhand News: उधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (Govind Ballabh Pant University uttarakhand) को नए कुलपति मिल गए हैं। डॉ मनमोहन सिंह चौहान (Dr Manmohan Singh Chauhan) को तीन साल के लिए कुलपति (Vice Chancellor) नियुक्त किया गया है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डॉ मनमोहन सिंह चौहान वर्तमान में नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट करनाल, हरियाणा के निदेशक हैं। इनसे पहले डॉ. तेज प्रताप सिंह को पंत विवि में कुलपति की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बताया जा रहा है कि तीन साल के बाद स्थायी कुलपति की नियुक्ति नहीं हो सकी तो डॉ. तेज प्रताप का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ा दिया गया था। इसके बाद विवि के कुलसचिव डॉ अनिल कुमार शुक्ला को कार्यवाहक कुलपति बनाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह (Governor Gurmeet Singh) ने डॉ मनमोहन सिंह चौहान की नियुक्ति से संबंधित (Dr Manmohan Singh Chauhan Vice Chancellor of Govind Ballabh Pant University) आदेश जारी किए है। आदेश में कहा गया है कि कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष अथवा 70 वर्ष की आयु पूरा होने से पहले तक की अवधि तक डॉ. चौहान कुलपति पद पर बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति
279 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top