उत्तराखंड

श्रद्धांजलि:”पहलगाम हमले पर उत्तराखंड शोकाकुल, सीएम धामी ने जताया गहरा दुख”

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सीएम आवास में आयोजित प्रातःकालीन बैठक में दो मिनट का मौन रखकर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नक्शा निर्माण पर कार्रवाई — अभिषेक भारद्वाज की टीम ने दिखाया सख्त रुख

मुख्यमंत्री ने हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “उत्तराखंडवासियों की ओर से मैं शोकसंतप्त परिवारों के साथ अपनी पूरी संवेदना प्रकट करता हूँ।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सियासी घमासान — राजभवन घेराव से कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

यह कायराना हमला केवल निर्दोष लोगों पर नहीं, बल्कि हमारे देश की संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्यों पर भी हमला है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकियों की जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी। इस कुकृत्य का मुँहतोड़ जवाब दिया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून राजधानी के इस को-ऑपरेटिव बैंक पर कड़ी कार्रवाई, ग्राहक परेशान 

The Latest

To Top