उत्तराखंड

उत्तराखंडः गुलदार ने किया घात लगाकर सेना के जवान पर हमला, क्षेत्र में दहशत…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुलदार का आतंक थम नहीं रहा है। कोटद्वार में गुलदार की दहशत फैली हुई है। आज सुबह यहां घात लगाकर बैठे गुलदार ने गढ़वाल राइफल्स के एक सैनिक पर हमला कर दिया। जिसके शोर सुन पहुंचे ग्रामीणों ने घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि घायल जवान का मिलिट्री अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कोटद्वार के लैंसडौन में मंगलवार सुबह राह चलते एक जवान पर गुलदार ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जवान पीटी के लिए जा रहे थे। इस बीच कालेश्वर मंदिर के निकट गुलदार ने नायब सुबेदार पर पीछे से हमला करके घायल कर दिया। जवान ने शोर मचाकर किसी तरह जान बचाई। जवान को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में सैनिक के शरीर पर कई जगह पंजे लगने से जख्म हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

घायल जवान का नाम गढ़वाल राइफल्स में तैनात नायब सूबेदार सुरेश कुमार बताया जा रहा है। गौरतलब है कि बताया जा रहा है कि बीते एक पखवाड़े में लैंसडौन क्षेत्र में गुलदार के हमले की यह तीसरी घटना है। जिससे दहशत बनी हुई है। लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। वन कर्मियों द्वारा अब गुलदार की पकड़ के लिए क्षेत्र में गश्त लगाई जा रही है। इससे पहले भी गुलदार के हमले की दो घटनाएं हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति
79 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top