उत्तराखंड

Uttarakhand: केदारनाथ में चुनावी जीत और ब्रांड ‘धामी’

केदारनाथ उपचुनाव 2024 के नतीजे शनिवार को आ गए। भाजपा ने इस सीट पर कमल खिलाया है। भाजपा की आशा नौटियाल ने कांग्रेस के मनोज रावत को हराकर जीत हासिल की है।
भाजपा ने 5623 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्‍याशी आशा नौटियाल को 23814 वोट‍ मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्‍याशी मनोज रावत को 18191 मत प्राप्‍त हुए हैं। भाजपा ने 5623 वोटों से जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नक्शा निर्माण पर कार्रवाई — अभिषेक भारद्वाज की टीम ने दिखाया सख्त रुख

उत्तराखंड राज्य बनने के बाद वर्ष 2002 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में वह केदारनाथ विस की पहली विधायक चुनी गईं, तब वह भाजपा से प्रत्याशी थीं। वर्ष 2007 में भी उन्हें क्षेत्रीय जनता ने अपना विधायक चुना था। इसके बाद दो बार चुनाव में उन्हें पराजय मिली। ऊखीमठ विकासखंड के दिलमी गांव निवासी आशा नौटियाल एक सामान्य परिवार से संबंध रखती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खौफ का अलर्ट! जिला न्यायालय टिहरी गढ़वाल में बम की सूचना से हड़कंप, टिहरी गढ़वाल हाई सिक्योरिटी ज़ोन में तब्दील

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है। जिस पर उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्‍होंने इस जीत को विपक्ष की झूठी राजनीति के खिलाफ जनता के विवेक की विजय बताया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून राजधानी के इस को-ऑपरेटिव बैंक पर कड़ी कार्रवाई, ग्राहक परेशान 

केदारनाथवासियों को भी दी बधाई

केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा को मिली शानदार विजय पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि समस्त केदारनाथवासियों और भाजपा परिवार के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत समस्त कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अथक परिश्रम और जनता जनार्दन का भाजपा की नीतियों पर अपार विश्वास का प्रतीक है।

The Latest

To Top