उत्तराखंड

उत्तराखंडः एक ही गांव के चार बच्चों के डूबने से मचा कोहराम, तीन के शव बरामद…

बागेश्वर: उत्तराखंड में इन दिनों गर्मी ने रिकॉर्ड तोडे है। गर्मी से राहत के लिए लोग नदियों का रुख कर रहे है। बागेश्वर से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां कपकोट में सोमवार को चार बच्चे नहाते समय नदी में डूब गए। एक ही गांव के चार बच्चों के डूबने से गांव में मातम पसर गया है। तीन बच्चों के शव बरामद कर लिए गए है। जबकि एक की तालाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर शंभू पासवान और आयुक्त गोपाल राम बिनवाल का दावा—अप्रैल से गोविंद नगर डंपिंग ग्राउंड में नहीं डाला जाएगा कचरा

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा कपकोट के गोगीना गांव में बर्थी गधेरे (छोटी नदी) में हुआ है। यहां नहाते समय चार किशोर डूब गए। बताया जा रहा है कि घर से नाश्ता करने के बाद चार किशोर नहाने के लिए स्थानीय बर्थी गधेरे की तरफ चले गए। ग्रामीणों ने तीन किशोरों को पानी से बाहर निकाल लिया है। एक किशोर को प्रशासन की टीम खोज रही है। वहीं ग्रामीण मृतकों का पोस्टमार्टम घटना स्थल पर कराने की मांग कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर शंभू पासवान और आयुक्त गोपाल राम बिनवाल का दावा—अप्रैल से गोविंद नगर डंपिंग ग्राउंड में नहीं डाला जाएगा कचरा

बताया जा रहा है कि नदी में डूबने वाले तीन बच्चे हल्द्वानी में पढ़ते हैं। वह अवकाश पर इस दौरान घर आए हुए थे। जबकि एक अन्य स्थानीय बच्चे भी उनके साथ नहाने चले गए। गधेरे में बने तालाब में चारों डूब गए। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई।  आनन-फानन में प्रशासन को घटना की सूचना दी गई है। तीन किशोरों के शव बरामद कर लिए गए है। चौथे बच्चे को खोजने का प्रयास जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर शंभू पासवान और आयुक्त गोपाल राम बिनवाल का दावा—अप्रैल से गोविंद नगर डंपिंग ग्राउंड में नहीं डाला जाएगा कचरा

मृतकों की डिटेल्स

– अभिषेक सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह रौतेला,17 वर्ष

अजय सिंह पुत्र नारायण सिंह रौतेला, 16 वर्ष

– सुरेश सिंह उर्फ पंकज पुत्र दुर्गा सिंह, 13 वर्ष

– विक्रम सिंह पुत्र नारायण सिंह, 14 वर्ष। शव नहीं मिला।

64 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top