उत्तराखंड

उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, ऐसे रखी जा रही है नकलचियों पर नजर

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। 16 मार्च यानि आज इंटरमीडिएट का हिंदी, कृषि हिंदी का पेपर होगा, जबकि 17 मार्च को हाईस्कूल का हिंदी का पेपर होगा। छह अप्रैल को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की परीक्षाएं संपन्न हो जाएंगी।

 

सीसीटीवी की मदद से नकचियों पर नजर

बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए विद्यालयों में लगे सीसीटीवी की मदद लेगा। परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ होगी। नकल करते पकड़े जाने पर परीक्षार्थियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नकल रोकने के लिए गठित उड़नदस्ता नियमित रूप से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जांच पड़ताल करेगा।

 

191 संवेदनशील, 18 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र

हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के लिए पूरे प्रदेश में 1333 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 191 संवेदनशील और 18 अति संवेदनशील केंद्र हैं। एकल परीक्षा केंद्र 34, 1299 मिश्रित केंद्र बनाए गए हैं। पौड़ी में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र 136, जबकि चंपावत में सबसे कम 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की ओर से पुलिस बल की व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में लहराया तिरंगा, गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रभक्ति से गूंजा विश्वविद्यालय परिसर

 

जिला                  परीक्षा केंद्र             संवेदनशील केंद्र

अल्मोड़ा                   118                          22

बागेश्वर                     51                           11

चंपावत                     77                           13

यह भी पढ़ें 👉  गणतंत्र दिवस पर रुड़की में संकल्पों की गूंज, मेयर अनीता ललित अग्रवाल ने दिलाई स्वच्छता और एकता की शपथ

नैनीताल                   109                         34

पिथौरागढ़                 87                          20

यूएस नगर                82                           44

कुल                        534                        144

 

2,59,439 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 2,59,439 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 1,32,115, इंटरमीडिएट में 1,27,324 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 1,30,027 संस्थागत, 2,088 व्यक्तिगत और इंटरमीडिएट में 1,23,511 संस्थागत और 3,813 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं। 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा जबकि परीक्षाफल 25 मई तक घोषित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों को अपनाने का संदेश

 

परीक्षार्थियों को इन नियमों का करना होगा पालन
यूके बोर्ड इंटर की परीक्षा देने वाले सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले अपने बैग में अपने एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी रखें। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधा घंटा पहले तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
निर्धारित ड्रेस कोड का पालन सभी परीक्षार्थियों को करना होगा. स्कूल यूनिफॉर्म में परीक्षा के लिए उपस्थित होना अनिवार्य है।
किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण/गैजेट को परीक्षा केंद्र/हॉल में लाने की अनुमति नहीं है।
छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने का समय आवंटित किया जाएगा।

SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top