उत्तराखंड

UKPSC Admit Card: इन परीक्षाओं के प्रवेश-पत्र जारी, यहां पढ़िए एग्जाम की पूरी जानकारी

उत्तराखंड में पटवारी और लेखपाल भर्ती एग्जाम के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक अहम खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से UKPSC पटवारी/ लेखपाल भर्ती परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स को बताया जाता है कि एडमिट कार्ड को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर किया गया है। उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक साइट ukpsc.net.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ की माता के निधन पर शोक की लहर

13 डिस्ट्रिक्ट्स में होगा एग्जाम

इस भर्ती एग्जाम को राज्य के 13 जनपदों में 12 फरवरी 2023 को आयोजित कराया जाएगा। इस एग्जाम में 100 अंकों के प्रश्न होंगे। वहीं, इस एग्जाम को देने के लिए कैंडिडेट्स के पास 2 घंटे का समय होगा। जो कैंडिडेट्स परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे नीचे दिए गए स्टेप्स द्वारा आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी के छात्र कार्तिकेय गुप्ता ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

ऐसो करें डाउनलोड-

  • सबसे पहले कैंडिडट्स आधिकारिक वेबसाइच पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर मौजूद UKPSC Patwari Admit Card 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
  • फिर आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में आप अपने एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी जरूर रख लें।
यह भी पढ़ें 👉  वन विभाग मसूरी की सख्ती: बिना अनुमति कार्य पर कड़ी कार्रवाई, मुकदमा दर्ज

14 अक्टूबर 2022 से शुरू हुए थे आवेदन

बता दें कि इस रिक्रूटमेंट के लिए 14 अक्टूबर 2022 से आवेदन शुरू हो गए थे और 4 नवंबर 2022 को समाप्त हो गए। UKPSC इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से 563 पदों पर भर्ती करेगा। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

The Latest

To Top